Tuesday, October 20th, 2026

5 एडिश्नल एसपी व 2 डीएसपी का तबादला

रायपुर
बुधवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार पुलिस विभाग में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों के तबादले किये गये  हैं जिनमें  5 एडिश्नल और 2 डीएसपी शामिल हैं।

सीडी तिर्की को एडिश्नल एसपी मुंगेली से रायपुर पुलिस मुख्यालय लाया गया है। वहीं पंकज कुमार शुक्ला को एडिश्नल एसपी कोरिया से एडिश्नल एसपी बीजापुर, अनिल सोनी को एडिश्नल एसपी कवर्धा से एडिश्नल एसपी जांजगीर, संजय कुमार महादेवा एडिश्नल एसपी जीपीएम से एडिश्नल एसपी मुंगेली, मधुलिका सिंह को एडिश्नल एसपी जांजगीर से एडिश्नल एसपी कोरिया बनाकर भेजा गया है।

 

#तबादला

Source : Agency

पाठको की राय